विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, सांस लेने में हुई दिक्कत

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:09 PM (IST)

आदि कैलास यात्रा पर आए इंदौर के एक यात्री तिलक शर्मा की सांस लेने में दिक्कत के कारण मृत्यु हो ...और पढ़ें

तिलक शर्मा।

 तिलक शर्मा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा पर आए एक यात्री की सांस लेने में दिक्कत होने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान तिलक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, निवासी नियर नगर निगम रोड, 24 शटर गली, इंदौर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त यात्री अपने दोस्तों के साथ आदि कैलास यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान आदि कैलाश क्षेत्र में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके पश्चात उन्हें गुंजी अस्पताल ले जाया गया।

उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय कार्यवाही के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। इसके उपरांत मृतक का शव धारचूला लाया गया, जहां वर्तमान में शव राजकीय चिकित्सालय धारचूला में रखा गया है।

मृतक के संबंध में आवश्यक पंचायतनामा की कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कराए जाने के उपरांत शव अंतिम सुपुर्दगी हेतु उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को दिए पुरस्कार... की बड़ी घोषणा

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन: हिमालय में 15000 फीट की ऊंचाई पर 1200 एथलीट, नशामुक्ति-पर्यटन और सीमा सुरक्षा का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।