Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, दो लोग जिंदा जले और 2 घायल

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 02:16 PM (IST)

    पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर जल गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चे गं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ऑल्टो कार पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी

    2. हादसे में दो लोग जिंदा जलकर मर गए, तीन गंभीर घायल

    3. शॉर्ट सर्किट से आग लगी, पुलिस-स्वास्थ्य टीम मौके पर

    जागरण संवाददताता, चंपावत । पिथौरागढ़ - टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मरोड़ाखान और बापरू के मध्य एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में चली गई। गाड़ी खाई में गिरने के बाद शॉट सर्किट से उसमें आग लगकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    घटना में दो लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मृत्यु हो गई, जबकि गाड़ी गिरते वक्त एक महिला और दो बच्चे गाड़ी से बाहर खाई में गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है, की घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने ली दो युवकों की जान

    यह भी पढ़ें- देवरिया में भीषण सड़क हादसा, पंसरही मोड़ पर बाइक टक्कर में युवक की मौत