विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ शहर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 13 Jun 2018 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 08:58 PM (IST)

नगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पिथौरागढ़ शहर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ शहर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: नगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जल संस्थान के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। 

शहर को हाल ही में चालू की गई आंवलाघाट पेयजल योजना से जलापूर्ति की जा रही थी। वहीं पुरानी योजना से भी लोगों को पानी मिल रहा था। आवंलाघाट योजना के लिए बनाए गए टैंक में गाद आने से इससे जलापूर्ति रोक दी गई। वहीं, पुरानी योजना से शहर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। 

कई इलाकों में तो तीन दिन से भी जलापूर्ति नहीं हुई। इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव। सुबह 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कांग्रेसी जुलूस के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान पर  नगर की पेयजलापूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाया।  

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि नगर के अधिकांश हिस्सों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। जिन स्थानों पर पानी आ रहा है वह पीने योग्य नही है। ईई जल संस्थान स्टेशन छोड़ कर बाहर है। जनता परेशान है। उन्होंने गुरुवार से आपूर्ति बहाल नही होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: सड़क बनाई पर जल निकासी का नहीं रखा ध्यान, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: चार साल से सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: कब तक बूंद-बूंद को तरसेंगे ग्रामीण, टैंकर भी नहीं बुझा पा रहे प्यास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।