Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake: उत्तराखंड के चंपावत में 5.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके, भयभीत होकर घरों से निकले लोग

    By vinay sharmaEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 05:07 PM (IST)

    मंगलवार दोपहर में आए भूकंप से हर कोई सहम गया। भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग घरों से निकल गाए। कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी जान बचान ...और पढ़ें

    चंपावत में भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग घरों से निकल गए।
    चंपावत में भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग घरों से निकल गए।

    जागरण टीम, चंपावत। मंगलवार दोपहर में आए भूकंप से हर कोई सहम गया। भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग घरों से निकल गाए। कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। भूकंप के बाद लोगों में एक-दूसरे से अनुभव साझा करने का सिलसिला जारी रहा।मंगलवार अपराह्न 2.52 बजे तेज झटकों ने धरती डोलने लगी।

    चंपावत नगर के ग्याली सेरा में श्राद्ध कर्म का प्रसाद ग्रहण करने बैठे लोग भूकंप के झटके महसूस कर बाहर निकल गाए। स्थानीय निवासी हरीश पांडेय ने बताया कि खिड़की, दरवाजे खट-खट की आवाज के साथ बजने लगे। उन्हें अहसास हो गया कि भूकंप आ गया। लगभग 15 सेंकेंड तक झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की अपने केंद्र पर तीव्रता 6.2 मैग्नीट्यूट थी।

    यह भी पढ़ें: Rishabh Pant: बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर ऋषभ पंत, लिया आशीर्वाद; एक्सीडेंट के बाद से ही क्रिकेट से हैं दूर

    आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार चंपावत में तीव्रता 5.5 रही। लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए। प्राथमिक तौर पर जिले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। डीएम नवनीत पांडे ने नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा है।

    यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बिहार के मजदूर की उत्तराखंड में पिटाई, सिर मुंडवाकर मुंह किया काला; गिरफ्तार

    खबरें और भी