Snowfall In Uttarakhand: पिथौरागढ़ में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उच्च हिमालयी चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। ...और पढ़ें

Snowfall In Uttarakhand सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी हुई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। Snowfall In Uttarakhand सीमांत जनपद में मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गुरुवार रात से जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में भारी गर्जना और तूफान के साथ वर्षा का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
वहीं, उच्च हिमालयी चोटियों सहित उच्च हिमालयी घाटियों के गांव बर्फ की चादर ओढ़् चुके हैँ। इसके अलावा मध्य हिमालयी चोटियां भी हिमाच्छादित हो चुकी है।
वर्षा और हिमपात के चलते तापमान में गिरावट आ चुकी है।जिसका असर बाजार और सड़कों पर नजर आने लगी है।
हिमालय की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन भी भारी हिमपात होने से नंदा देवी से लेकर लिपुलेख्, ओम पर्वत का पूरा क्षेत्र बर्फ की मोटी चादर से ढक चुका है।
धारचूला की व्यास और चौदास घाटी की चोटियो पर बर्फबारी जारी है। शुक्रवार दोपहर तक लिपुलेख में तीन फीट, नावीढांग में ढाई फीट, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, छियालेख में दो फीट , कुटी में तीन फीट ज्योलिंगकोंग क्षेत्र में तीन से चार फीट तक हिमपात हो चुका है।
व्यास घाटी के बूंदी गांव तक हिमपात हो रहा है। अलबत्ता लिपुलेख मार्ग पर गुंजी तक वाहन चल रहे हैं।
दारमा घाटी में भारी हिमपात हुआ है। दारमा मार्ग बालिंग से आगे बंद है। घाटी के सभी गांवों में हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी की जोहार घाटी में मिलम तक लगातार हिमपात जारी है।
मध्य हिमालयी छिपलाकेदार बर्फ से लकदक हो चुका है।
मुनस्यारी के निकट पातलथौड़ से लेकर बलाती, बिटलीधार , कालामुनि और खलिया तक बर्फबारी हुई है। जिसके चलते थल-मुनस्यारी मार्ग पर यातायात संचालन भी प्रभावित हो रहा है। निचले क्षेत्रों में झमाझम वर्षा जारी है।

यात्रा के दौरान ओम पर्वत के होंगे दिव्य दर्शन
शीतकाल के माहों में कम बर्फबारी के चलते इस बार जून माह तक ओम पर्वत के ओम को लेकर संशय बना हुआ था।
बर्फबारी कम होने पर बर्फ की ओम आकृति से बर्फ की कमी का संशय बन रहा था। इधर अच्छी बर्फबारी से अब संशय समाप्त हुआ। आदि कैलास ओम पर्वत यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ओम के दिव्य दर्शन होंगे।
खबरें और भी
कालामुनि से पातलथौड़ तक हल्की बर्फ वर्षा से पिघली
मुनस्यारी। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि से पातलथौड़ तक हुई हल्की बर्फबारी की बर्फ तेज वर्षा से जल्दी पिघल गई, जिसके चलते मार्ग पर यातायात सुचारु रहा।
इस बार कालामुनि से पातलथौड़ तक हुई बर्फबारी काफी कम रहने से मुनस्यारीवासियों को राहत मिली। मार्ग पर वाहन संचालन जारी रहा ।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: चकराता में सीजन का चौथा हिमपात, बर्फ की चादर से ढका पूरा इलाका
यह भी पढ़ें- देहरादून के चकराता में लुढ़का तापमान, मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड का एहसास