Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: चकराता में सीजन का चौथा हिमपात, बर्फ की चादर से ढका पूरा इलाका

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 04:04 PM (IST)

    चकराता क्षेत्र में सीजन का चौथा हिमपात हुआ है, जिससे ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चकराता में सीजन का चौथा हिमपात दर्ज किया गया

    2. ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढके

    3. हिमपात से पर्यटन और बागवानी को लाभ मिला

    संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। चकराता क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन का चौथा हिमपात दर्ज किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है।

    देवबन, दुरानी, खंडभा, मुंडाली और लोखंडी जैसे प्रमुख ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फ गिरते ही इन पर्यटन स्थलों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है।

    Today Snowfall

    हिमपात से जहां पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बर्फबारी को फसलों और बागवानी के लिए लाभकारी माना जा रहा है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

    Today Snowfall  in Chakrata

    ठंड बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में सर्द हवाएं भी चल रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी का मन मोह लिया है। कुल मिलाकर, चकराता एक बार फिर बर्फीली वादियों की खूबसूरती से गुलजार हो उठा है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण नैनीताल में मूसलाधार बारिश, बर्फबारी की जगी आस

    यह भी पढ़ें- PHOTOS: चमोली में बर्फबारी से पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिले, औली में फिर उमड़े सैलानी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में आंधी-तूफान और ओलों का कहर, 20 घंटे से बिजली गुल; जनजीवन अस्त-व्यस्त