Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champawat: मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर का प्रकोप, गलन के चलते 25 तक स्कूलों में अवकाश; गणतंत्र दिवस से बदलाव की संभावना

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 03:21 PM (GMT+05:30)

    Champawat Weather Update कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर पंतनगर काशीपुर खटीमा चंपावत के बनबसा टनकपुर क्षेत्र में रात व सुबह के समय घने से लेकर बहुत घना कोहरा ...और पढ़ें

    मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर का प्रकोप
    मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर का प्रकोप

    जागरण संवाददाता, चंपावत। Champawat Weather Update: कुमाऊं में भीषण ठंड जारी है। मैदानी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को ऊधम सिंह नगर जिले में आठवीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

    चंपावत के टनकपुर में 25 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्र ठंड के साथ सूखे का संकट झेल रहे हैं।

    कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर, पंतनगर, काशीपुर, खटीमा, चंपावत के बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में रात व सुबह के समय घने से लेकर बहुत घना कोहरा छा रहा है। कई जगहों पर दिनभर में सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे। इस कारण दिन का तापमान 17-18 डिग्री से कम होकर 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्रों में रात तापमान शून्य तक पहुंच गया है। मंगलवार को पंतनगर का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री व अधिकतम 12.1 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से क्रमश: पांच व आठ डिग्री कम हैं।

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ढलानों से नीचे आ रहा है। घने से बहुत घने कोहरे के कारण धूप बहुत कम हो गई है। आसमान में लंबे समय तक धुंध छा रही है। इससे तापमान गिरा है। अगले दो-तीन दिन कोहरे की स्थिति में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    पूर्वानुमान: गणतंत्र दिवस से देखेगा बदलाव

    मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह के बुलेटिन में पिथौरागढ़, बागेश्वर के ऊंचाई वाले हिस्सों में छिटपुट वर्षा व हिमपात की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति 26 जनवरी को भी बन रही है।

    खबरें और भी

    मौसम की निगरानी करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पहाड़ों के पास पहुंचने की संभावना है। जनवरी समाप्ति तक इसका असर रहेगा। इस अवधि में कुछ जगह वर्षा व ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। हवा के पैटर्न में बदलाव व बादल छाने से मैदानी इलाकों से शीत लहर की स्थिति में कमी आएगी।

    प्रमुख स्थानों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    स्थान - अधिकतम - न्यूनतम

    चंपावत - 13.3 - 3.4

    लोहाघाट - 15.1 - 2.2

    पिथौरागढ़ - 16.2 - 5.2

    अल्मोड़ा - 18.8 - 3.3

    मुक्तेश्वर - 12.9 - 1.6

    पंतनगर - 12.1 - 0.1

    यह भी पढ़ें:

    Uttarakhand Pollution: कोहरे व धुंध बना परेशानी का सबब, दिवाली से ज्यादा जहरीली हुई देहरादून की हवा; खतरनाक स्तर पर AQI

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 25 के बाद करवट लेगा मौसम! इन जिलों में वर्षा और बर्फबारी के आसार; घने कोहरे का अलर्ट