7 साल का इंतजार खत्म! भारतीय व्यापारियों का 20 सदस्यीय दल आज बिना सामान के चीन में करेगा प्रवेश
भारतीय व्यापारियों का 20 सदस्यीय दल सात साल बाद आज बिना सामान के तिब्बत के तकलाकोट बाजार में प्रवेश करेगा। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
भारतीय व्यापारियों का 20 सदस्यीय दल तिब्बत में प्रवेश करेगा।
सात साल बाद भारत-चीन व्यापार फिर से शुरू हो रहा है।
व्यापारी 2019 में छोड़े गए माल की जांच करेंगे।
सूवाद सूत्र, धारचूला। लंबे इंतजार के बाद भारतीय व्यापारी आज तिब्बत में प्रवेश करेंगे। 20 सदस्यीय बगैर माल के चीनी मंडी तकलाकोट पहुंचेगा। व्यापारी इस मौसम में व्यापार की संभावना और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे।
सात वर्ष बाद इस वर्ष भारत-चीन व्यापार शुरू हो रहा है। व्यापार एक जुलाई से शुरू होना था, लेकिन चीन की ओर से अनुमति नहीं मिलने से भारतीय व्यापारी चीन नहीं जा सके थे, जबकि नेपाली व्यापारी जून माह में ही तकलाकोट पहुंच गये थे। चीन की ओर से कहा गया था कि भारतीय व्यापारियों के लिए दुकानों और गोदाम की पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली भारतीय व्यापारियों का बीस सदस्यीय दल सुबह नौ बजे लिपुलेख दर्रे को पार करेगा और एक घंटे के भीतर तकलाकोट पहुंच जायेगा। व्यापारी सबसे पहले वर्ष 2019 में तकलाकोट के गोदामों में छोड़े गये अपने माल की जांच करेंगे। सूची तैयार कर चीनी अधिकारियों की मदद से पता लगायेंगे कि कौन सा सामान एक्सपायरी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में तकलाकोट लाये गये सामान का कोई बीमा नहीं कराया गया था। व्यापारी सूची तैयार कर केंद्र सरकार को भेजकर मुआवजे की मांग करेंगे। स्थानीय ग्राहकों की जरूरत का आंकलन कर भारत से सामान मंगाकर कारोबार शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष तकलाकोट ले जाये जाने वाले सामान का बीमा भारतीय व्यापारी करा रहे हैं।