Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय भूमि से कैलास पर्वत के दर्शन, ओल्ड लिपू से अद्भुत दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    भारतीय क्षेत्र ओल्ड लिपू से कैलास पर्वत के दर्शन कर श्रद्धालु बेहद प्रसन्न हैं, खासकर वे जो कैलास मानसरोवर यात्रा पर नहीं जा पा रहे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संसू, जागरण, धारचूला। किंही कारणों से कैलास मानसरोवर की यात्रा पर नहीं जा पा रहे यात्रियों को भारतीय क्षेत्र ओल्ड लिपू से सीधे कैलास पर्वत के दर्शन के अवसर मिल रहे हैं।

    देश भर से आये यात्री भारतीय भूमि से कैलास दर्शन कर गदगद हैं। अभी सीमित संख्या में ही यात्रियों को ओल्डलिपू जाने की अनुमति मिल रही है। श्रद्धालुओं ने दर्शनों की इच्छा रखने वाले सभी को अनुमति दिये जाने की मांग की है।

    ओल्ड लिपू से कैलास दर्शन की योजना

    ओल्डलिपू करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए यात्रियों को लगभग डेढ़ किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। पिछले वर्ष आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को भारतीय भू-भाग ओल्ड लिपू से कैलास दर्शन की योजना शुरू की गई थी।

    हजारों की संख्या में यात्रियों ने कैलास दर्शन किए थे। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में यात्री ओल्ड लिपू से कैलास पर्वत के दर्शन की इच्छा लेकर यहां पहुंच रहे हैं, हालांकि ऊंचाई अधिक होने और तेज हवाओं के कारण सभी यात्रियों को अनुमति नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद हर रोज सैकड़ों लोग दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

    देश भर से यहां पहुंच रहे यात्री कैलास दर्शन से बेहद गदगद हैं। ओल्ड लिपू पहुंच पाने से वंचित रहे गये यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने दर्शनों की इच्छा रखने वाले सभी यात्रियों को अनुमति दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नाथुला से कैलास मानसरोवर के लिए पहला जत्था रवाना, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गूंजे जयकारे

    यह भी पढ़ें- लद्दाख LAC से कैलास मानसरोवर महज एक दिन में... लद्दाख LAC से बेहद आसान हो जाएगी यात्रा, पुराना रूट खोलने की मांग तेज