कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग दूसरे दिन भी ठप, 200 से ज्यादा लोग फंसे
पिथौरागढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। ...और पढ़ें
HighLights
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग दूसरे दिन भी बंद
पिथौरागढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से 200 से अधिक यात्री फंसे
धारचूला में सर्वाधिक 92.4 मिमी बारिश दर्ज की गई
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। भारी भूस्खलन और मलबा आने के कारण ऐतिहासिक कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रहा।
मार्ग बंद होने से गर्बाधार के आगे 200 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मानसरोवर यात्रियों के दल भी अलग-अलग पड़ावों पर ठहरने को मजबूर हैं।
रास्ता बंद होने के चलते गुंजी में फंसा प्रथम दल
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में कैलास यात्रा पर जा रहा चौथा दल भारी व्यवधान के कारण धारचूला में ही रोक दिया गया है। मार्ग सुचारू होने और हरी झंडी मिलने के बाद ही इस दल को गुंजी के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, यात्रा संपन्न कर वापस लौट रहा प्रथम दल भी रास्ता बंद होने के चलते गुंजी में ही फंसा हुआ है।
सीमांत क्षेत्र में शनिवार की शाम से ही इस वर्षा हो रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक धारचूला में सर्वाधिक 92.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में 58 मिमी और डीडीहाट में 53 मिमी वर्षा हुई।
भारी बारिश के चलते तवाघाट-गुंजी, थल-मुनस्यारी मुख्य मार्ग सहित जनपद की 17 आंतरिक ग्रामीण सड़कें मलबे के कारण बंद हैं। पूरे जिले में अभी भी वर्षा जारी है।
यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रा: पहला दल भारत लौटा, तीसरे समूह का तिब्बत में प्रवेश
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान दरकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, धारचूला में फंसा चौथा दल