Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था टनकपुर पहुंचा, कल सीएम धामी करेंगे रवाना

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:44 AM (GMT+05:30)

    कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था आज टनकपुर और कल पिथौरागढ़ पहुंचेगा, जिसमें 51 यात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 5 जुलाई को दल को टनकप ...और पढ़ें

    पांच जुलाई को सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए करेंगे रवाना।

    पांच जुलाई को सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए करेंगे रवाना।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, टनकपुर/पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था आज टनकपुर टीआरसी पहुंचेगा। जत्थे में 51 सदस्य शामिल हैं। दल में सबसे अधिक उम्र के यात्री 68 वर्षीय राजस्थान निवासी अनिल कुमार जैन, पुरुषोत्तम खंडेलवाल व गोपाल हैं। जबकि 21 साल के गुजरात निवारी हरिकृष्णा सबसे कम उम्र के यात्री हैं।

    पांच जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दल को हरी झंडी दिखाकर टनकपुर से लिपुलेख गुंजी के लिए रवाना करेंगे। पहले जत्थे में कर्नाटक से दो, मध्य प्रदेश से एक, महाराष्ट्र से नौ, राजस्थान से 13, तमिलनाडु से तीन, तेलंगाना से एक, उत्तर प्रदेश से पांच और उत्तराखंड से एक श्रद्धालु शामिल होंगे।

    त्थे में 51 सदस्य शामिल

    तीथयात्रियों के स्वागत और ठहराने की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। टीआरसी के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि टनकपुर से 18 दिनों में कुल 10 जत्थे कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कैलास मानसरोवर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 में पहली बार टनकपुर से कैलास मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ किया था। पिछले वर्ष पांच दलो में 250 यात्रियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें 13 लोग अनफिट हो गए और 237 ने दर्शन किए। दूसरा दल आठ जुलाई, तीसरा 12 जुलाई, चौथा 16 जुलाई, पांचवां 20 जुलाई, छठा 24 जुलाई, सातवां 28 जुलाई, आठवां एक अगस्त, नौवां पांच अगस्त तथा 10वां दल नौ अगस्त को टनकपुर पहुंचेगा।

    खबरें और भी

    वहीं कैलास मानसरोवर यात्रा-2026 के पहले दल के यात्रीगण शनिवार को दिल्ली से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे और रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के स्वागत, आवास, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहले दल में विभिन्न राज्यों से आए कुल 51 यात्री शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- नाथुला से कैलास मानसरोवर के लिए पहला जत्था रवाना, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गूंजे जयकारे

    यह भी पढ़ें- लद्दाख LAC से कैलास मानसरोवर महज एक दिन में... लद्दाख LAC से बेहद आसान हो जाएगी यात्रा, पुराना रूट खोलने की मांग तेज