विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में कैलास मानसरोवर यात्रा बंद, पिथौरागढ़ में भारी बारिश से गिरा मकान

Updated: Thu, 13 Aug 2026 11:50 AM (IST)

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास मलबा आने से बंद हो गया है, जिससे गुंजी जाने वाले वाहन फंसे हैं।

मलघाट के पास मलबा आने से मार्ग बंद। फाइल फोटो

मलघाट के पास मलबा आने से मार्ग बंद। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण गुंजी जाने वाले वाहन फसे हैं।

जल्द मार्ग खुलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी और तेजम तहसीलों में वर्षा हुई एक सीमा मार्ग और 17 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

 

पांच घंटे बंद रहने के बाद खुला लिपुलेख मार्ग

मलबा आने से बंद तवाघाट गुजी लिपुलेख मार्ग पांच घंटे बंद रहने के बाद खुल चुका है मार्ग खुलने के बाद यातायात सुचारू हो चुका है


भारी बारिश से पातों गांव में मकान क्षतिग्रस्त

मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ गांव पांतू में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। समय रहते परिजनों के मकान से बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया है। मकान के बड़े हिस्से में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने परिवार को अविलंब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराये जाने की मांग की है।

पांतू निवासी प्रताप ज्येष्ठा के मकान के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी से हुए भूस्खलन से घर के बाहर बना किचन और बाथरूम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान में कई स्थानों पर दरार आ गई हैं। पहाड़ी से फिर भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन कर लिया है। जिला पंचायत प्रतिनिधि विक्रम दानू ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार का हाल-चाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाये जाने के साथ ही अविलंब मुआवजा दिये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराये जाये।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गर्मी के बाद अब भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में चेतावनी

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में बन रहा समुद्री तूफान, झारखंड में 16 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट