Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leopard Attack: उत्‍तराखंड के एक ही गांव में दो घंटे के अंदर गुलदार ने चार महिलाओं पर किया हमला, दहशत

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 02:18 PM (IST)

    Leopard Attack उत्तराखंड के एक ही गांव में दो घंटे के अंदर गुलदार ने चार महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। स ...और पढ़ें

    Leopard Attack: सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रतीकात्‍मक
    Leopard Attack: सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रतीकात्‍मक

    HighLights

    1. वन विभाग की टीम गांव पहुंची
    2. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

    संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। Leopard Attack: जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर खती गांव में गुलदार ने सुबह सवेरे हमला कर चार महिलाओं को घायल कर दिया। चारों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलदार के ताबड़तोड़ हमले से गांव में दहशत फैली है।

    बाएं पांव को गुलदार ने अपने जबड़े में जकड़ लिया

    वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। खतीगांव निवासी इंदु देवी सुबह चार बजे शौच के लिए गई थी। घर लौटने के दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। उनके बाएं पांव को गुलदार ने अपने जबड़े में जकड़ लिया।

    इंदु देवी ने हिम्मत नहीं हारी। उनके शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। सुबह पांच बजे गांव की पदमा देवी चाय बनाने के लिए अपने घर के भूतल में स्थित रसोई में आई थी। गुलदार ने रसोई में घुसकर उन्हें भी घायल कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tourism: दीपावली मनाने भारी संख्‍या में ऋषिकेश पहुंचे सैलानी, सड़क पर जाम; होटल-कैंपों में बढ़ी रौनक

    सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

    रसोई में बर्तन गिरने से सकपकाया गुलदार रसोई पदमा देवी को छोड़कर रसोई से बाहर निकल गया। एक घंटे के भीतर गुलदार फिर गांव लौटा और आंगन में बैठकर चाय पी रही मीना देवी और इसके बाद कस्तूरी देवी को घायल कर दिया। दो घंटे के भीतर गुलदार के चार हमलों से गांव के लोग दहशत में आ गए।

    खबरें और भी

    सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह ने वाहनों की व्यवस्था कर घायलों को अस्‍पताल भेजा

    गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह ने वाहनों की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम खती गांव पहुंची

    सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देऊपा के नेतृत्व में वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम खती गांव पहुंच गई है। टीम लगातार गश्त कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता की और उनसे सतर्कता बनाए रखने को कहा।

    गुलदार के आक्रामक होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश

    गुलदार के आक्रामक होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खतीगांव में एक वर्ष पूर्व भी गुलदार ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2024: दिल्ली आइएसबीटी पर उत्तराखंड के यात्रियों में सीट के लिए मारामारी, दून आने वाली बसें फुल; ट्रेनें पैक