विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में स्कूल में घुसा तेंदुआ, महिला समेत दो को मारा पंजा, 18 घंटे बाद पिंजरे में किया कैद

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2016 09:38 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 Feb 2016 09:17 AM (GMT+05:30)

नगर में तेंदुए के आतंक से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। सुबह देवपुरी मोहल्ले में एक महिला को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। नगर में तेंदुए के आतंक से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। सुबह देवपुरी मोहल्ले में एक महिला व युवक को पंजा मारकर घायल करने के बाद तेंदुआ स्कूल की गली में जा छिपा। इससे लोगो में दहशत मची है। साथ ही तेंदुए को लोगों ने भीड़ ने घेर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के कब्जे में भी वह नहीं आया और एक स्थान से दूुसरे स्थान को भागकर वन कर्मियों को दौड़ाता रहा। बाद में देर रात एक बजे करीब 18 घंटे के बाद उसे पिंजरे में कैद किया गया।
बीती 14 फरवरी को पिथौरागढ़ में इसी स्कूल व इसके पास दो तेंदुए दिखे थे, जिन्हें पिंजरे में कैद कर लिया गया था। आज सुबह नगर के मध्य खर्कोट वार्ड के देवपुरी स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक महिला ने तेंदुए को देखा।


वह कुछ समझ पाती तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। इस महिला को पंजा मारने के बाद तेंदुआ स्कूल की तरफ जा भागा। तेंदुए की सूचना पर इस घने मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल गए और उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि सुबह सात बजे यह गुलदार नजर आया। क्योंकि स्कूल खुलने का समय सुबह दस बजे है। यदि स्कूल में बच्चे होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
स्कूल के भीतर गुलदार को देखने के लिए अप्पू थापा नाम के युवक ने ग्रिल से भीतर झांका तो उसने उसे भी पंजा माकर घायल कर दिया। इस बीच गुलदार स्कूल से होते हुए समीपवर्ती गली में कहीं छिप गया।

लोगों ने गली के दोनों मुहानों को घेर लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने जब इस तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज्ड करने का प्रयास किया तो वह गली से ढलान वाले क्षेत्र में भाग निकला।

इसकी घेराबंदी करते हुए कर्मचारियों ने भी दौड़ लगाई। इस पर तेंदुआ बाजार से सटे इलाके में दूसरी गली स्थित एक मकान की सीड़ियों के समीप छिप गया। दिन भर इस गुलदार की घेराबंदी चलती रही। इसे दो बार ट्रैंक्यूलाइज्ड करने का प्रयास किया गया, लेकिन यह प्रयास भी सफल नहीं हो सका। देर रात बाद करीब एक बजे 18 घंटे की मशक्कत के बाद इसे पिंजरै में काद किया गया।
पढ़ें-तेंदुए पर शेर बनकर टूटे दो युवक, जकड़ा अपनी बाहों में, पढ़ें खबर..

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।