Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़: स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का उपचार, 55 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड समेत 13 नसबंदी ऑपरेशन

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:00 AM (IST)

    गंगोलीहाट में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। शिविर में 55 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड, 81 एक्स-र ...और पढ़ें

    स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का उपचार।

    स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का उपचार।

    HighLights

    1. गंगोलीहाट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    2. कुल 872 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।

    3. 55 अल्ट्रासाउंड, 81 एक्स-रे और 13 नसबंदी ऑपरेशन हुए।

    संवाद सूत्र, गंगोलीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 872 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

    शिविर के दौरान 55 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड, 81 मरीजों के एक्स-रे तथा 13 नसबंदी ऑपरेशन किए गए। वहीं अंतिम दिन आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 424 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

    अंतिम दिवस पर ईएनटी विशेषज्ञ से 30, नेत्र रोग विशेषज्ञ से 45, अस्थि रोग विशेषज्ञ से 52, सर्जरी से 21 तथा फिजीशियन से 98 मरीजों ने परामर्श लिया। इसके अलावा 60 मरीजों के एक्स-रे और 55 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए, जबकि 13 लाभार्थियों ने नसबंदी सेवा का लाभ उठाया।

    शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

    विधायक ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होती हैं, जिससे उन्हें उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।

    यह भी पढ़ें- 'युवा विद्यार्थी मंथन' से Gen-Z को साधेंगे सीएम धामी, उत्तराखंड के 3 लाख से ज्यादा छात्रों से करेंगे संवाद