Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम के जरिए महिला से 3 लाख की ठगी, UK का डॉक्टर बन बदमाशों ने ऐसे लगाया चूना

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 03:33 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में एक महिला इंस्टाग्राम पर यूके के डॉक्टर बनकर ठगी का शिकार हुई। ठगों ने महंगे उपहार भेजने का झांसा देकर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर उनसे तीन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला को झांसे में लेकर उससे तीन लाख रुपये की ठग लिए। ठग ने स्वयं को यूनाइटेड किंगडम का डॉक्टर बताकर संपर्क किया और महंगे उपहार भेजने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कस्टम में पार्सल फंसने का बहाना बनाकर अलग-अलग किश्तों में महिला से कुल तीन लाख रुपये की धनराशि प्राप्त कर ली गई।

    मामले में पीड़िता द्वारा एक नवंबर 2025 को कोतवाली झूलाघाट में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, जिसमें ठगी से जुड़े दो आरोपितो की पहचान हुई। जांच में औरंगाबाद निवासी दिलकेश्वर पासवान और गया निवासी रघुनंदन पासवान की भूमिका सामने आई।

    पुलिस टीम ने पहचान और लोकेशन की पुष्टि की

    पुलिस टीम ने साइबर और सर्विलांस सेल की सहायता से बिहार के औरंगाबाद और गया जाकर दोनों अभियुक्तों की पहचान और लोकेशन की पुष्टि की। इसके बाद दोनों को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराए गए। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्क, उपहार या पैसों की मांग से जुड़ी बातों में विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    खबरें और भी