Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैलास मानसरोवर मार्ग पर जमकर हिमपात, बर्फ से लकदक हुए पहाड़

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Tue, 03 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में नारायण आश्रम से लेकर लिपूलेख तक हिमपात हो रहा है। कालापानी से लिपूलेख तक का भू भाग कई फीट बर्फ से ढक चुका है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: उच्च हिमालयन भू-भाग में जमकर बर्फबारी हो रही है। मध्य हिमालय ठिठुर रहा है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं बहने से पूरा जिला कड़ाके की ठंड के आगोश में हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में नारायण आश्रम से लेकर लिपूलेख तक हिमपात हो रहा है। कालापानी से लिपूलेख तक का भू भाग कई फीट बर्फ से ढक चुका है।

    मुनस्यारी के मिलम क्षेत्र में नेपाल और चीन सीमा से लगे धारचूला के व्यास और दारमा घाटी में जमकर हिमपात हुआ है। व्यास घाटी में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में नारायण आश्रम से लेकर चीन सीमा लिपूलेख तक भारी हिमपात हो चुका है।

    पढ़ें: टिहरी में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

    कालापानी से चीन सीमा तक कई फीट हिमपात हो चुका है। चौदास घाटी में सिर्खा गांव और नारायण आश्रम हिमाच्छादित हो चुके है। दारमा घाटी में भी भारी हिमपात जारी है। मुनस्यारी क्षेत्र में उच्च हिमालयी भू भाग क्षेत्र में कम हिमपात हुआ।

    पढ़ें-नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला, ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन

    जिले के अन्य क्षेत्रों में सुबह तो चटक धूप खिली परंतु दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। ठंडी हवाएं बहने से ठंड बढ़ चुकी है।

    पढ़ें:-उत्तराखंड में कोहरा, पाला और सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ी मुसीबत

    पढ़ें: केदारनाथ में जोरदार बर्फवारी, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

    खबरें और भी