Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ में बीमार बुजुर्ग के लिए देवदूत बने SSB के जवान, स्ट्रेचर पर 2 KM पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:07 PM (IST)

    पिथौरागढ़ के तड़ीगांव में एसएसबी जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को दुर्गम पहाड़ी रास्ते से 2 किमी दूर सड़क त ...और पढ़ें

    पिथौरागढ़ के तड़ीगांव से गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर से सड़क तक लाते एसएसबी जवान। वहीं, पिथौरागढ़ के जूनियर हाई स्कूल सिल के समीप नाले पर भारतीय सेना की ओर से तैयार पुलिया से आवाजाही करते बच्चे। सौ. सेना

    पिथौरागढ़ के तड़ीगांव से गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर से सड़क तक लाते एसएसबी जवान। वहीं, पिथौरागढ़ के जूनियर हाई स्कूल सिल के समीप नाले पर भारतीय सेना की ओर से तैयार पुलिया से आवाजाही करते बच्चे। सौ. सेना

    HighLights

    1. एसएसबी जवानों ने बीमार बुजुर्ग को दुर्गम रास्ते से बचाया

    2. तड़ीगांव में गोपी चंद को 2 किमी स्ट्रेचर पर ले गए

    3. मानवता की मिसाल पेश कर अस्पताल पहुंचाया, ग्रामीणों ने सराहा

    संवाद सूत्र, झूलाघाट(पिथौरागढ़)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के जवानों ने एक बार फिर सीमांत में जनसेवा व मानवता की मिसाल पेश की है।

    जवानों ने ग्राम तड़ीगांव में गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को दुर्गम पहाड़ी रास्ते से दो किलोमीटर दूर सड़क तक स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल भिजवाया। गांव में युवाओं के नहीं होने से एसएसबी से मदद मांगनी पड़ी थी।

    गुरुवार सुबह तड़ीगांव स्थित एसएसबी चौकी को सूचना मिली कि गांव निवासी गोपी चंद की तबीयत खराब हो गई है। युवाओं के रोजगार व शिक्षा के लिए बाहर रहने के कारण गांव में बुजुर्ग व महिलाएं ही हैं। ऐसे में बीमार बुजुर्ग को सड़क तक ले जाने में समस्या आ रही थी।

    सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान बिना कोई देरी किए स्ट्रेचर लेकर मौके पर पहुंचे। जवानों ने कठिन पहाड़ी रास्ते पर गोपी चंद को स्ट्रेचर पर लिटाकर लगभग दो किलोमीटर दूर टाकुला सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया।

    वहां पहले से मौजूद स्वजन के साथ बीमार को वाहन में बैठाकर रवाना किया। स्वजन व ग्रामीणों ने जवानों की सराहना करते हुए आभार जताया।

    फरिश्ता बनी फौज : नाले पर बनाई पुलिया, अब बिना जोखिम स्कूल पहुंचेंगे बच्चे

    भारतीय सेना ने क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों का सहयोगी भी होने की मिसाल पेश की। 130 इन्फेंट्री बटालियन की मिलन कंपनी के जवानों ने जूनियर हाईस्कूल सिल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करते हुए नाले पर अस्थायी पैदल पुलिया का निर्माण किया।

    इससे बरसात के दौरान जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिल गया है।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर गैड़ा की ओर से सहायता का अनुरोध मिलने पर मिलन कंपनी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और श्रमदान के माध्यम से लकड़ी के मजबूत लट्ठों और तख्तों से अस्थायी पैदल पुलिया तैयार कर दी।

    इससे पहले छात्र-छात्राओं को रोज उफनते नाले को पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ता था।

    यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर हुई महिला की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर शव किया बरामद

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल IGMC का हाल, लिफ्ट पड़ी थी खराब; बीमार सांसद को सीढ़ियों से स्ट्रेचर पर उठाकर ले जाना पड़ा

    खबरें और भी