विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुनस्यारी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, चोटियों पर हिमपात

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में आसमान बादलो से घिरा रहा और चोटियों में हिमपात हुआ। सुबह मौसम साफ था, दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: मुनस्यारी में मंगलवार को भी मौसम बिगड़ा रहा। कुछ देर धूप खिलने के बाद आसमान बादलों से ढक गया। इस दौरान ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया। एक तरफ बर्फ पिघलने तथा दूसरी तरफ आसमान के बादलों से ढकने और चोटियों पर हिमपात से हिमनगरी ठंड से ठिठुर रही है। जिले के अन्य क्षेत्रों में धूप तो खिली रही परंतु ठंड का प्रकोप बना रहा।

मुनस्यारी में सुबह तो मौसम साफ था परंतु दोपहर होते होते एक बार फिर आसमान बादलों से ढकने लगा। इस दौरान बर्फ पिघलने से बहने वाली हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। वहीं ऊंची चोटियों पर हिमपात होता रहा।
पढ़ें:-चार दिन बाद भी नहीं खुल पाया चंबा-मसूरी मोटर मार्ग

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की आशंका जताए जाने पर आइटीबीपी को सतर्क किया गया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को उच्च और उच्च मध्य हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और बूंदाबादी की संभावना जताई जा रही है। धारचूला के भी उच्च हिमालय में मौसम खराब है और हिमपात हो रहा है।

पढ़ें: केदारनाथ में जमी एक फीट बर्फ, माइनस नौ डिग्री पहुंचा तापमान

शनिवार से फिर मौसम के खराब होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक सिस्टम तैयार हो रहा है। इस सिस्टम के सक्रिय होने पर शनिवार और रविवार को फिर मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पूरे जिले में ठंडी हवाएं बहने से ठंड का प्रकोप बना है। जिसका बाजार, परिवहन भी प्रभावित हो रहा है।
पढ़ें-बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में खिली धूप

तापमान - न्यूनतम-अधिकतम

मुनस्यारी : 2 डिग्री सेल्सियस - 12 डिग्री सेल्सियस

पिथौरागढ़: 2 डिग्री सेल्सियस- 13 डिग्री सेल्सियस

पढ़ें: चार धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।