विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता हत्याकांड : कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह बोले- किस VIP को बचाना चाहती है सरकार

Published: Fri, 09 Jan 2026 07:43 PM (IST)

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआइपी का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने सरकार ...और पढ़ें

रुद्रा काम्पलैक्स में आयोजित प्रेसवार्ता बोलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह।

रुद्रा काम्पलैक्स में आयोजित प्रेसवार्ता बोलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह।

HighLights

  1. प्रीतम सिंह ने अंकिता हत्याकांड में वीआईपी खुलासा मांगा

  2. सरकार पर वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया कांग्रेस ने

  3. मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा

संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार अंकिता हत्याकांड में किस वीआइपी को बचाना चाहती है, इसका खुलासा होना जरूरी है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी।

गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में संलिप्त वीआइपी के खिलाफ प्रदेश सरकार शीघ्र कार्रवाई करे।

कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरे उत्तराखंड की जनता अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सड़कों पर हैं।

वहीं भाजपा सरकार इस मामले में शामिल प्रभावशाली लोगों को बचाने में जुटी हुई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर सरकार जनता को गुमराह कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र बुटोला, नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, अंकुर रौथाण, जसपाल लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में बड़ा फैसला, सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के माता-पिता भालू के हमले में बाल-बाल बचे, सीएम धामी से मुलाकत कर लौट रहे थे घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।