Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनणामाई कोटिमाहेश्वरी की दो दिवसीय दिवारा यात्रा शुरू

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 31 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    कालीमठ घाटी के खोन्नू गांव में मनणामाई कोटिमाहेश्वरी की दो दिवसीय दिवारा यात्रा का शुभारंभ हो गया। कल विधि विधान के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा। ...और पढ़ें

    मनणामाई कोटिमाहेश्वरी की दो दिवसीय दिवारा यात्रा शुरू
    मनणामाई कोटिमाहेश्वरी की दो दिवसीय दिवारा यात्रा शुरू

    गुप्तकाशी, [जेएनएन]: कालीमठ घाटी के खोन्नू गांव में मनणामाई कोटिमाहेश्वरी की दो दिवसीय दिवारा यात्रा का शुभारंभ हो गया। कल विधि विधान के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

    माता कोटिमाहेश्वरी देवी की मूर्ति ने रुच्छ मंदिर से देव निशानों और ढोल दमाऊ के साथ खोन्नू गांव को प्रस्थान किया। यहां पहुंचकर भजन व कीर्तन का आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें: साणेश्वर महाराज ने भक्तों से पूछी कुशलक्षेम

    रात्रि विश्राम के बाद कल यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ देवी की मूर्ति को रुच्छ मंदिर में विराजमान किया जाएगा। दिवारा यात्रा के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि करीब 100 वर्ष बाद इस यात्रा का आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं ने भागीरथी में लगाई आस्था की डुबकी

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी