Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से गौरीकुंड हाईवे बाधित, सैकड़ों वाहन फंसे; केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:45 PM (IST)

    तिलवाड़ा के पास गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और मलबे के कारण बाधित हो गया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए और केदारनाथ यात्रियों को परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाडा में मार्ग अवरुद्ध होने से जाम में फंसे कांवड़ यात्री

    गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाडा में मार्ग अवरुद्ध होने से जाम में फंसे कांवड़ यात्री

    HighLights

    1. तिलवाड़ा के पास गौरीकुंड हाईवे मलबे से बाधित।

    2. सैकड़ों वाहन फंसे, केदारनाथ यात्री परेशान हुए।

    3. प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।

    संवाद सूत्र, रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुरुवार को तिलवाड़ा के पास गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित चल रहा है। दोपहर लगभग 12:50 बजे गधेरे में भारी मात्रा में मलबा आने से राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे अधिक परेशानी केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को उठानी पड़ी।

    सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने जेसीबी मशीनों को मौके पर भेजकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। हालांकि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा लगातार गिरता रहा, जिससे देर शाम तक मार्ग पूरी तरह सुचारु नहीं हो सका। बारिश तेज होने पर सुरक्षा की दृष्टि से जेसीबी मशीनों को भी कुछ समय के लिए हटाना पड़ा, क्योंकि मलबा तेजी से सड़क पर फैल रहा था।

    उधर, लगातार वर्षा से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से तिलवाड़ा क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तिलवाड़ा–मयाली मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर बाधित हुआ, जिसे कुछ घंटों बाद यातायात के लिए खोल दिया गया।

    वहीं तिलवाड़ा–सोरखाल मोटर मार्ग भारी बारिश के चलते बंद हो गया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अलकनंदा बेसिन में 219 हैंगिंग ग्लेशियरों की पहचान, बड़े खतरे की आहट