विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेल्‍फी के शौक के चलते अलकनंदा नदी में डूबी छात्रा का नहीं मिला सुराग

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 07:34 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 05:50 AM (IST)

पौड़ी से रुद्रप्रयाग कोटेश्‍वर मंदिर दर्शन करने 12वीं की छात्रा अपने साथियों को छोड़ नदी किनारे सेल्‍फी लेने उतर गई। तभी उसका पैर फिसला और वह नदी में डूब गई।

सेल्‍फी के शौक के चलते अलकनंदा नदी में डूबी छात्रा का नहीं मिला सुराग
सेल्‍फी के शौक के चलते अलकनंदा नदी में डूबी छात्रा का नहीं मिला सुराग

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: सेल्फी का शौक एक छात्रा की लील गया। अपने नौ साथियों के साथ घूमने आई छात्रा अलकनंदा नदी के किनारे सेल्फी लेने पहुंची। लेकिन, तेज धार में वह बह गई। उसका दो दिन बाद भी पता नहीं लग सका है।

रुद्रप्रयाग के कोतवाल डीएस पंवार ने बताया कि पौड़ी से पांच छात्र और चार छात्राओं का एक दल घूमने कोटेश्वर आया हुआ था। इनमें से कुछ बच्चे केंद्रीय विद्यालय पौड़ी और कुछ सेंट थामस के विद्यार्थी हैं। सभी एक साथ ट्यूशन पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे मुंबई के दो छात्र, पुलिस कर रही हैं तलाश

सुबह कोटेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद सभी अलकनंदा के तट पर स्थित गुफा के पास पहुंचे। बच्चे यहां फोटोग्राफी करने लगे। इसी दौरान आशना भंडारी पुत्री आलोक सिंह भंडारी नदी के किनारे सेल्फी लेने लगी।

यह भी पढ़ें: रामगंगा नदी में डूबने से 12वीं के दो छात्रों की मौत

बताया जा रहा है कि नियंत्रण बिगड़ते ही अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में जा गिरी। इससे अन्य बच्चे घबरा गए और उन्होंने शोर मचाया। इस पर कोटेश्वर के महंत शिवानंद जी महाराज वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दिनभर लापता छात्रा की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: फोटो खिंचवाने के दौरान के दौरान पर्यटक नदी में गिरा, मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।