Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ में भक्तों के लिए नई व्यवस्था लागू, अब गर्भगृह के बाहर से ही होंगे दर्शन

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:37 PM (IST)

    केदारनाथ में अब भक्त गर्भगृह के बाहर सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे, जिससे भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गर्भगृह के बाहर सभा मंडप से होंगे दर्शन

    2. मोबाइल, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पर 70 मीटर प्रतिबंध

    3. सुगम दर्शन हेतु टोकन व लॉकर व्यवस्था लागू

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में भक्त इस बार गर्भगृह के बाहर सभा मंडप से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करेंगे। गर्भगृह में दर्शनों को जाने से भारी अव्यवस्था पैदा हो जाती थी, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है। वहीं देश विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए बाबा के दर्शन सुगम व सरल हो इसके लिए भी मंदिर समिति ने कई कदम उठाए हैं।

    केदारनाथ में दर्शनो को भारी भीड़ उमडती है, जिससे दर्शन के लिए घंटों लाइन मे यात्रियों को रहना पड़ता था, इसी को देखते हुए इस बार यात्रा के शुरूआत से ही भक्त सभा मंडल से ही दर्शन कर बाहर आ जाएंगे। सभा मंडल से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करेंगे। इससे सभी भक्तों को दर्शन करने में आसानी होगी।

    मंदिर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित

    बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि केदारनाथ में देश विदेश से आने वाले भक्तों के सरज व सुगम दर्शन हो इसके लिए मंदिर समिति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है बताया मुख्य मंत्री के ग्रीन यात्रा के संदेश के तहत स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा।

    केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश सर्वथा वर्जित रहेगा। मंदिर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी एवं रील निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ की पंचमुखी डोली के साथ पैदल चलकर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

    खबरें और भी

    बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ मंदिर समिति ने बेहतर व्यवस्था धाम में हो इसके लिए लाँकर बनाए हैं, जहां यात्री अपने मोबाइल व जरूरी सामान रख सकते हैं। दर्शनों के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। ताकि भक्तों के घंटो लाइन पर खड़ा न होना पड़े।

    यह भी पढ़ें- छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पहले दिन पहुंचे 20 हजार से ज्यादा भक्त

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ आ रहे हैं, तो ध्यान रखने होंगे ये नियम; वरना भूल जाइए दर्शन