Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी से थमे पुनर्निर्माण कार्य, यात्रा तैयारियों पर असर

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM (IST)

    केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य और आगामी यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। ...और पढ़ें

    हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद बर्फ की चाद ओढ़े केदारपुरी। साभार-पुलिस

    हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद बर्फ की चाद ओढ़े केदारपुरी। साभार-पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी ने पुनर्निर्माण कार्यों और आगामी यात्रा तैयारियों के लिए चुनौती पेश कर दी है। प्रतिकूल मौसम के चलते केदारनाथ विकास प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम को धाम से गौरीकुंड लौटना पड़ा है।

    केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। 18, 19 और 20 मार्च को हुई भारी बर्फबारी के कारण धाम में तीन से चार फीट तक बर्फ जम गई है, जिससे निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

    इससे पहले पैदल मार्ग सुचारू होने पर प्राधिकरण की टीम तय कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ पहुंच गई थी, ताकि पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें, लेकिन अचानक बदले मौसम ने योजनाओं पर पानी फेर दिया।

    वहीं, लगातार बर्फबारी के कारण धाम में पिछले तीन दिनों से विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे व्यवस्थाओं को बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

    केदारनाथ यात्रा की तैयारियों पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग को पुनः सुचारू करना है।

    इस वर्ष जनवरी और फरवरी में अपेक्षाकृत कम बर्फबारी होने से मार्ग पूरी तरह से सुचारु था, लेकिन मार्च में अचानक हुई भारी बर्फबारी ने स्थिति को जटिल बना दिया है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम धाम पहुंची थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते उन्हें लौटना पड़ा।

    कहा कि अब एक अप्रैल से टीम के पुनः केदारनाथ रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके बाद मौसम अनुकूल रहने पर कार्यों को दोबारा गति दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ में भारी बर्फबारी: मास्टर प्लान का कार्य रुका, हाईवे बंद... जनजीवन अस्त-व्यस्त

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लगातार पांचवें दिन मौसम खराब, केदारनाथ और पिथौरागढ़ में ताजा बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी