Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ-केदारनाथ में भारी बर्फबारी: मास्टर प्लान का कार्य रुका, हाईवे बंद... जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 09:23 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार दूसरे दिन भारी बर्फबारी हुई है। इससे बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम रोक दिया गया है। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद धाम में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी। साभार अजय कृष्ण मेहता

    बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद धाम में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी। साभार अजय कृष्ण मेहता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। लगातार दूसरे दिन भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम और आसपास की चोटियां में बर्फ से लकदक हो गई हैं।

    इससे बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में लगे 200 से अधिक कर्मचारी और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों जाने के निर्देश दिए हैं।

    बर्फबारी के चलते कचनगंगा से आगे हाईवे बंद हो गया है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

    तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हो गया है। केदारनाथ धाम में एक फीट और बदरीनाथ धाम में तीन बर्फ जम चुकी है। निचले इलाकों में वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    Badrinath News

    चमोली जिले में लगातार हो रही वर्षा और बर्फबारी के चलते प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के अलर्ट जारी किया है।

    उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्य रोके गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कच्चे भवनों या टेंट में रह रहे मजदूरों को पक्के आवासों और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।

    लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीआईयू योगेश मनराल ने बताया कि मौसम साफ होने व बर्फबारी कम होने के बाद ही कार्यों को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

    औली भी बर्फ से लकदक होने के चलते पर्यटक डेरा डाले हुए हैं। उधर केदरानाथ के साथ ही मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी समेत ऊंची चोटयों पर भी बर्फबारी हुई है।

    snow on road

    ग्लेशियर पिघलने का वीडियो

    गोपेश्वर। बर्फबारी के बीच कंचनगंगा के पास ग्लेशियर के पिघलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें बर्फ का नदी के पानी जैसा प्रवाह दिखाई दे रहा है। बर्फ सड़क पर तेजी से आ रही है।

    बिजली और संचार संचार सेवाएं प्रभावित

    फाटा। केदारघाटी क्षेत्र में हो रही वर्षा और बर्फबारी से बिजली और संचार सेवाओं पर असर पड़ा है। केदारघाटी होटल एसोसिएशन के संरक्षक प्रेम गोस्वामी ने बताया कि वर्षा शुरू होते ही बिजली गुल हो जाती है। व्यापार संघ महामंत्री जसपाल राणा ने बताया कि फाटा क्षेत्र में संचार सेवाएं भी बाधित हो जाती हैं।

    थराली और गैरसैंण के दीवालीखाल में भी गिरी बर्फ

    कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग विकासखंड के दूरस्थ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से जारी वर्षा के बाद बर्फबारी से तापमान में कमी आई है।

    शुक्रवार दिनभर जमकर वर्षा हुई। देवाल क्षेत्र, नौटी सहित बेनीताल, छांतेश्वर नारायणबगड, थराली और गैरसैंण के दीवालीखाल में बर्फबारी हुई।

    वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवाबासा, बगजी, पातरनचौडी, भेकलताल, ब्रह्मताल आदि बुग्यालों में जमकर बर्फबारी हुई है। किसान हीरा सिंह पहाडी, बलवंत सिंह, रमेश टम्टा, त्रिलोक सिंह रावत, भैरव मिश्रा ने वर्षा को खेती के लिए उत्तम बताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम के पास नदी की तरह बह रहा ग्लेशियर, लौट रहे कर्मचारियों ने इसे अपने मोबाइल में किया कैद

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: चकराता में सीजन का चौथा हिमपात, बर्फ की चादर से ढका पूरा इलाका