Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kedarnath Dham Yatra: यात्रियों की संख्‍या बढ़ने से पटरी पर लौट रही यात्रा, मिल रही फ्री हेलीकॉप्‍टर सेवा

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 04:28 PM (IST)

    Kedarnath Dham Yatra यात्रियों की रफ्तार बढ़ने से लगने यात्रा पटरी पर लौटती नजर आ रही है। गुरुवार को सोनप्रयाग से करीब 3500 यात्रियों को केदारनाथ जान ...और पढ़ें

    Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर जाते हुए यात्री। जागरण
    Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर जाते हुए यात्री। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को सोनप्रयाग से करीब 3500 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। जबकि गत बुधवार को 3600 यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में यात्रियों की रफ्तार बढ़ने से लगने यात्रा पटरी पर लौटती नजर आ रही है।

    यात्रा के पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच ध्वस्त हाईवे को ठीक करने का कार्य चल रहा। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाहनों की आवाजाही न होने से पैदल ही यात्रियों को गौरीकुंड तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के चलते सोनप्रयाग के पास ध्वस्त हाइवे पर आवाजाही में दिक्कतें हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: घर में घुसकर गर्भवती महिला से मौसा ने की छेड़खानी, प्रसव पीड़ा के बाद जन्‍मे शिशु की मौत

    मौसम के अनुसार यात्रियों की आवाजाही

    पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुसार यात्रियों की आवाजाही करा रही है। गुरूवार को 3500 यात्रियों ने भोले बाबा के जयकारों के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हुए। देश-विदेश से बडे़ उत्साह के साथ भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंच रहे हैं।

    हेलीकॉप्टर से भी यात्रियों का आवागमन जारी

    वहीं दूसरी ओर हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ के लिए यात्रियों का आवागमन जारी है। आपदा के बाद केदारनाथ से अपने घरों को लौट आए कारोबारियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। उन्हें हेलीकॉप्टर से निशुल्क केदारनाथ भेजा जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय लोग भी हेली से केदारनाथ पहुंचे हैं।

    खबरें और भी

    3500 से अधिक यात्री केदारनाथ रवाना

    सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि गुरुवार को 3500 से अधिक यात्री केदारनाथ रवाना किए गए। मौसम को देखते हुए यात्रा संचालित की जा रही है। ताकि कोई अनहोनी न हो सके।

    यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्कूटी चालक ने सिपाही को मारी टक्कर, रोकने पर 200 मीटर तक घसीटा