Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kedarnath Dham में टोकन सिस्टम के बावजूद लंबी कतारें, दर्शन को घंटों इंतजार; सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ

    Updated: Fri, 08 May 2026 09:48 AM (IST)

    केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू होने के बावजूद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए डेढ़ किलोमीटर लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

    टोकन व्यवस्था के बावजूद केदारनाथ धाम में दर्शनों को लंबी कतारें.

    टोकन व्यवस्था के बावजूद केदारनाथ धाम में दर्शनों को लंबी कतारें.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। टोकन व्यवस्था के बावजूद केदारनाथ धाम में दर्शनों को लंबी कतारें श्री केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन 18 से 20 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

    यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं को घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। धाम में दर्शन के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है।

    शुक्रवार को केदारनाथ में सीएम धामी 

    वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ पहुंचे। वह यहां धाम में दर्शन के बाद योजनाओं का शिलान्यास करेगें।

    मंडप से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कराने की व्यवस्था

    केदारनाथ मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को सभा मंडप से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कराने की व्यवस्था की है।

    टोकन व्यवस्था के तहत ही श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में भीड़ कम नहीं हो पा रही है और श्रद्धालुओं की कतार आस्था पथ से लेकर मंदाकिनी नदी पर बने पुल होते हुए हेलीपैड तक पहुंच रही है। लगभग डेढ किमी तक लंगी लाइन लग रही है।

    खबरें और भी

    खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है। बर्फबारी और बारिश के बीच भी यात्री घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद भी इंतजार कम नहीं हुआ है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय निवासी सतीश गैरोला ने बताया कि दर्शन के लिए डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लग रही है, जबकि पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि यदि टोकन व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की गई है, तो इतनी लंबी कतारें लगना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

    हालांकि पुलिस और प्रशासन लगातार भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे हुए हैं, लेकिन बढ़ती संख्या के चलते चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा पर मौसम का कहर, बारिश और बर्फबारी के कारण पड़ावों पर रोके 5000 यात्री

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में फूंक-फूंककर कदम रख रही हेली कंपनियां, 14 दिनों में 4000 टिकट रद; क्या है वजह?