Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम में भक्तों की भीड़, 12 दिन में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:18 PM (IST)

    केदारनाथ धाम में यात्रा के शुरुआती 12 दिनों में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में तेजी से बढ़ा है। ...और पढ़ें

    केदारनाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़। फोटो साभार पुलिस

    केदारनाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़। फोटो साभार पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम में भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

    यात्रा के मात्र 12 दिन में तीन लाख से अधिक यात्री भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष 15 दिन में यह आंकड़ा पार हुआ था।

    चारों धामों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। वहीं अब तक करीब 11,300 यात्री हवाई सेवा से दर्शन कर चुके हैं।

    pilgrims at Kedarnath shrine

    22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरूआत से ही केदारनाथ धाम में भक्तों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी।

    कपाट खुलने के पहले दिन 38 हजार यात्री कपाट उद्घाटन के साक्षी बने थे। पिछले एक सप्ताह से यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।

    शुरूआती दो-तीन दिनों तक प्रतिदिन आंकड़ा 30 हजार के पार था, लेकिन दोपहर बाद हो रही वर्षा के चलते कुछ दिनों प्रतिदिन आंकड़ा 20 से 25 हजार के बीच देखा जा रहा है।

    यात्रा में इजाफा देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति व प्रशासन की टीमें इस बार टोकन व्यवस्था से अधिक से अधिक यात्रियों को दर्शन करा रही है।

    भक्तों में भोले बाबा के प्रति इतनी आस्था है कि वह धूप व वर्षा में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में 12 दिन में 3,08,085 यात्री दर्शन कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में श्रद्धालुओं को राहत: बर्फीली ठंड और ऑक्सीजन की कमी से बचाएगा योग