विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जय केदार, बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजा केदारनाथ, 5000 से ज्यादा श्रद्धालु बने साक्षी... शीतकाल के लिए कपाट बंद- तस्वीरें

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 09:51 AM (IST)

भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने।

सभी फोटो। जागरण

सभी फोटो। जागरण

HighLights

  1. भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

  2. इस वर्ष 19.27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  3. बाबा केदार की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पांच हजार से अधिक श्रद्धालु  कपाटबंदी के साक्षी बने।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। कपाटबंदी के बाद बाबा केदार की उत्सव डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना किया गया।

Untitled-5 copy

अब छह महीने तक ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा के दर्शन हो सकेंगे। धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले गए थे। इस बार 19 लाख 27 हजार से अधिक यात्री दर्शन को पहुंचे। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब डेढ़ लाख से अधिक है।

Untitled-3 copy

गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को बंद हो चुके हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार सुबह 10:28 बजे बंद हो गए हैं और बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे।

Untitled-2 copy

कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार सुबह निर्धारित शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। 

Untitled-1 copy

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाए रखने और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए।

Untitled-7 copy

वहीं, पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों को भी अलर्ट रखा गया है। लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय एवं सुलभ सहित सभी संबंधित विभागों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा गया। 

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 19 लाख भक्तों ने किए दर्शन; कारोबारियों की कमाई ₹250 करोड़ पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।