विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ में मरीज की बिगड़ी हालत, हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर

Published: Wed, 12 Aug 2026 05:46 PM (IST)

केदारनाथ धाम में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बुधवार को एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। मरीज को बेहतर उपचार के लिए हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

बुधवार सुबह स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, केदारनाथ से मरीज की गंभीर स्थिति को लेकर आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई।

सीने में तेज दर्द की शिकायत

चिकित्सालय के डॉ. धनवीर ने हेली एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध पत्र भेजकर बताया कि 39 वर्षीय मुकेश सिंह के सीने में तेज दर्द है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने मरीज को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताते हुए उसे एम्स ऋषिकेश ले जाने की सलाह दी।

चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार नहीं मिलने पर मरीज की स्थिति और बिगड़ सकती थी। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू की। उन्होंने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया।

प्रशासन के त्वरित प्रयासों के बाद मरीज को केदारनाथ से हवाई मार्ग के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जहां उसे उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गंभीर मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 3580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ मंदिर में क्या-क्या है खास? पढ़ें धाम से जुड़ी हर जानकारी

यह भी पढ़ें- चौमासी-सोनप्रयाग टनलयुक्त हाईवे पर बनी सहमति, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या होगी खत्म