केदारनाथ धाम में बिहार के 66 वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर
केदारनाथ धाम में बिहार के 66 वर्षीय तीर्थयात्री राम प्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। ...और पढ़ें
HighLights
केदारनाथ में 66 वर्षीय तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ी
रेस्क्यू टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया
गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में रविवार को दर्शन के लिए पहुंचे एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी जान बचाने के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।
प्राथमिक उपचार के बाद यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश भेजा गया।
हायर सेंटर रेफर
जिला प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही धाम में तैनात रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बीमार यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए विवेकानंद हॉस्पिटल, केदारनाथ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार शुरू किया। हालांकि स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया।
प्रशासन ने बिना समय गंवाए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर मरीज को सुरक्षित एयरलिफ्ट कराया। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जाएगा।
बीमार यात्री की पहचान राम प्रकाश यादव (66 वर्ष) निवासी बिहार के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए धाम में रेस्क्यू टीम, चिकित्सा कर्मी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय हैं। किसी भी तीर्थयात्री की तबीयत खराब होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।