Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से गुजरात के यात्री की मौत, हेलीकॉप्टर से जिला हॉस्पिटल भेजा गया शव

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:33 PM (IST)

    केदारनाथ यात्रा के पहले ही दिन गुजरात के 69 वर्षीय यात्री दिलीप भाई मनु माली की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक के शव को हेलीकॉप्टर से जिला अस्पताल ...और पढ़ें

    केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से गुजरात के यात्री की मौत।

    केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से गुजरात के यात्री की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। यात्रा के पहले ही दिन केदारनाथ दर्शनों को आए गुजरात के एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक के शव को हेलीकॉप्टर से जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

    बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शनों को आए नियर जीटी बोर्ड जिला गोरवा सिटी बड़ोदरा गुजरात निवासी 69 वर्षीय दिलीप भाई मनु माली पुत्र नानू भाई माली की केदारनाथ में अचानक तबीयत बिगड़ गई।

    परिजन द्वारा किसी तरह उसे केदारनाथ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक के शव को हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान भिजवाया गया जहां से एम्बुलेंस द्वारा शव जिला चिकित्सालय लाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हृदय गति रुकने से यात्री की मौत हुई है।

    वन वीर शहीद जगदीश प्रसाद लोहनिया को श्रद्धांजलि

    वन अग्नि काल के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन वीर शहीद स्वर्गीय जगदीश प्रसाद लोहनिया की स्मृति में दक्षिणी जखोली रेंज में वन शहीद स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में भक्तों के लिए नई व्यवस्था लागू, अब गर्भगृह के बाहर से ही होंगे दर्शन

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ आ रहे हैं, तो ध्यान रखने होंगे ये नियम; वरना भूल जाइए दर्शन

    खबरें और भी