केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के पहुंचने पर तीर्थयात्रियों ने उठाए सवाल, पूछताछ का वीडियो हो रहा है वायरल
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जम्मू-कश्मीर के एक मुस्लिम व्यक्ति से तीर्थयात्रियों द्वारा यात्रा को लेकर सवाल पूछने का वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

बीती 22 अप्रैल को खुले केदारनाथ धाम के कपाट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के एक मुस्लिम व्यक्ति से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे कुछ यात्रियों द्वारा उसके यात्रा में शामिल होने को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
सोनप्रयाग थाने के प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन शिकायत किसी भी पक्ष से नहीं आई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर समिति ने इस वर्ष एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमें मंदिर परिसर के भीतर गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल मंदिर परिसर तक सीमित है और केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से गुजरात के यात्री की मौत, हेलीकॉप्टर से जिला हॉस्पिटल भेजा गया शव