Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ यात्रा की तैयारी: बर्फ से क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण, टीम लिनचोली से लौटी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:35 PM (IST)

    जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर केदारनाथ धाम में बर्फ से हुई क्षति का आकलन करने गई संयुक्त टीम भारी बर्फबारी के कारण लिनचोली से आगे नहीं बढ़ पाई। ...और पढ़ें

    केदारनाथ पैदल मार्ग का जायजा लेने पहुंची प्रशासन की टीम। सूवि

    केदारनाथ पैदल मार्ग का जायजा लेने पहुंची प्रशासन की टीम। सूवि

    HighLights

    1. जिलाधिकारी के निर्देश पर केदारनाथ क्षति आकलन टीम भेजी गई

    2. भारी बर्फबारी के कारण टीम लिनचोली से आगे नहीं बढ़ पाई

    3. सुरक्षित यात्रा हेतु तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई

    संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर केदारनाथ धाम में बर्फ से हुई क्षति का जायजा लेने जा रही विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम पैदल मार्ग पर अत्याधिक बर्फ होने के कारण लिनचोली से आगे नहीं बढ़ सकी।

    हालांकि, टीम की ओर से आगे की कार्ययोजना तैयार करने के लिए संबंधित स्थलों पर क्षति के शुरुआती आकलन को जरूरी बिंदु चिह्नित किए गए हैं।

    उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने नेतृत्व में गई टीम में अधिकारियों के साथ क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ के प्रमुख पंकज शुक्ला व गौरीकुंड के प्रधान प्रतिनिधि भी शामिल थे। टीम ने छोटी लिनचोली तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    लिनचोली से आगे अत्याधिक बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध है, इसलिए टीम को वहीं से वापस लौटना पड़ा। टीम ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग पर कई जगह संभावित खतरा बने पेड़ों के पातन को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व डीडीआरएफ की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    प्रशासन की ओर से सभी विभागों को तीन दिन के भीतर संयुक्त निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट यात्रा सेल को प्रेषित करने के लिए कहा गया है। ताकि सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

    प्रशासन ने हाईवे पर संवेदनशील व आवश्यक स्थलों का चिह्नीकरण कर सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग (लोनिवि) को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

    साथ ही गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड के सुधारीकरण, चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था व मार्ग की स्थिति सुधारने के लिए निर्माण खंड गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा पर बड़ा फैसला: पुनर्निर्माण के बावजूद पुराने पैदल मार्ग से आवाजाही को नहीं मिलेगी अनुमति

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज: बर्फ से हुए नुकसान का आकलन करने प्रशासनिक टीम शनिवार को होगी धाम रवाना