Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ में अचानक बदला मौसम, 2 हेलीकॉप्टरों को अगस्त्यमुनि में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:22 PM (IST)

    केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण खराब मौसम ने हेली सेवाओं को प्रभावित किया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते हेली सेवाएं सोमवार को भी प्रभावित रहीं।

    केदारनाथ में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने के बावजूद केदार घाटी में घना कोहरा और धुंध छाने से उड़ान संचालन बाधित हो गया।

    अचानक बदले मौसम के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे दो हेलीकॉप्टरों को सुरक्षा के मद्देनजर अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलीपैड पर आकस्मिक (इमरजेंसी) लैंडिंग करनी पड़ी।

    हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था, जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरा हेलीकॉप्टर सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान पर था।

    गुप्तकाशी और ऊखीमठ क्षेत्र में घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने पर दोनों पायलटों ने जोखिम न लेते हुए अगस्तमुनि मैदान में सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.एस. रजवार ने बताया कि केदार घाटी में खराब मौसम के कारण दोनों हेलीकॉप्टरों की अगस्त्यमुनि हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    बाद में मौसम साफ होने पर दोनों हेलीकॉप्टरों ने पुनः उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। वहीं खराब मौसम के चलते हेली सेवाओं के प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 12 और 13 मई को विशेष सावधानी बरतें श्रद्धालु

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट