Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ यात्रा ने रचा इतिहास, 63 दिनों में 13 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 08:34 PM (IST)

    केदारनाथ धाम में यात्रा शुरू होने के 63 दिनों में 13 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मानसून के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है, ल ...और पढ़ें

    केदारनाथ में यात्रियों की संख्या घटने से सूना नजर आ रहा मंदिर परिसर। साभार: इंटरनेट मीडिया

    केदारनाथ में यात्रियों की संख्या घटने से सूना नजर आ रहा मंदिर परिसर। साभार: इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. 63 दिनों में 13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    2. मानसून के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट

    3. सितंबर में यात्रा फिर जोर पकड़ने की उम्मीद है

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं, जबकि अभी यात्राकाल को 63 दिन ही हुए हैं।

    हालांकि, मानसून सिर पर होने के कारण अब श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है। वर्तमान में सात से आठ हजार श्रद्धालु ही प्रतिदिन बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

    धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले गए थे। उस दिन रिकार्ड 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जो केदारनाथ यात्रा के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है।

    मई में यात्रा चरम पर रही और प्रतिदिन 28 से 30 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। इससे होटल, लाज, गेस्ट हाउस, टेंट, घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी संचालकों के साथ ही वाहन स्वामियों व स्थानीय व्यापारियों ने अच्छा-खासा कारोबार किया।

    पर्यटन और यात्रा व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वर्षाकाल समाप्त होने के बाद सितंबर में यात्रा फिर जोर पकड़ेगी।

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का कहना है कि वर्षाकाल के बाद फिर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभाग लगातार यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, यातायात व्यवस्था और धाम में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग सक्रिय हैं।

    एक सप्ताह में श्रद्धालुओं का आंकड़ा

    • 22 जून 9,332
    • 21 जून 7,484
    • 20 जून 8,068
    • 19 जून 8,308
    • 18 जून 9,506
    • 17 जून 8,595
    • 16 जून 9,885

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट ने पकड़ी बुलेट जैसी रफ्तार, 13 किलोमीटर का सफर होगा सिर्फ 30 मिनट में

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा: आपदा से भव्यता तक का सफर, 13 साल में बदली तस्वीर