केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में मौसम का खलल, 22 अप्रैल को खुलेंगे मंदिर के कपाट
केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में मौसम बाधा बन रहा है। 22 अप्रैल से कपाट खुलने हैं, लेकिन गौरीकुंड हाईवे और पैदल मार्ग पर काम जारी है। बेमौसम बारिश और ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम में बर्फ हटाते आइटीबीपी के जवान। डीडीएमए

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में मौसम में आया अचानक बदलाव केदारनाथ यात्रा तैयारियों में बाधा बन रहा है।
इन दिनों गौरीकुंड हाईवे के साथ ही पैदल मार्ग निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए यात्रा तैयारियां करना टेढ़ी खीर बना हुआ है।
22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

इन दिनों यात्रा तैयारियां पूर्ण करने में संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, पैदल मार्ग सड़क को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
इन दिनों बे मौसम बारिश से यात्रा तैयारियों में व्यावधान उत्पन्न हो रहे हैं। सुबह मौसम साफ रहने और दोपहर होते ही बारिश हो रही है। कुंड से गौरीकुंड तक भू-धंसाव क्षेत्र पर इन दिनों सुरक्षा कार्य गतिमान हैं।
देरी से शुरू किए गए कार्यों को पूर्ण करने में अब कार्यदायी संस्थाओं के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। यात्रा तैयारियों के दौरान दोपहर बाद मौसम व्यावधान पैदा कर रहा है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा पर बड़ा अपडेट: 08 कंपनियां चुनी गईं, किराया भी हुआ तय
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में जमी है 4 फीट बर्फ, यात्रा से पहले तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा