Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8 घंटे बाद बहाल हुई केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोके गए यात्रियों की रवानगी शुरू

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:31 PM (GMT+05:30)

    रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश और कोहरे के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है, जिससे यात्रियों को गौरीकुंड में रोका गया है। प्रशासन ने नदि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केदारनाथ पैदल मार्ग मलबा आने से अस्थायी रूप से बंद।

    2. यात्रियों को सुरक्षा कारणों से गौरीकुंड में रोका गया।

    3. जिले में हल्की बारिश, कई सड़कें भी अवरुद्ध।

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जनपद में बुधवार सुबह से हल्की बारिश और कोहरे का दौर जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह मौसम सामान्य बना हुआ है तथा सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है।

    तहसीलों में सर्वाधिक 33 मिमी वर्षा जखोली में दर्ज की गई, जबकि ऊखीमठ में 23 मिमी और रुद्रप्रयाग में 13 मिमी बारिश हुई। तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    प्रशासन के अनुसार अलकनंदा, मंदाकिनी, गंगानगर और गौरीकुंड में नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

    हालांकि लगातार वर्षा के चलते श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़ी क्षेत्र के समीप मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सेक्टर गौरीकुंड में रोक दिया गया है। मार्ग खोलने के लिए संबंधित एजेंसियां मौके पर जुटी हैं।

    इधर, लगातार बारिश के कारण ग्राम पंचायत लिस्वाल्टा बांगर के निचले क्षेत्र में गंभीर भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप घोटाले की उच्चस्तरीय जांच शुरू, डीएम ने बनाई समिति

    सड़कों की स्थिति की बात करें तो राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह सुचारु है, जबकि तीन राज्य मार्ग, चार लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें, छह पीएमजीएसवाई सड़कें तथा एनपीसीसी की एक सड़क बंद है।

    जिला प्रशासन ने सभी विभागों को किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं तथा लोगों से मौसम और यात्रा संबंधी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।

    आठ घंटे बाद फिर शुरु हुई केदारनाथ यात्रा
    गौरीकुण्ड से लगभग एक कि.मी. आगे छौड़ी के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर्स (पत्थर) इत्यादि गिरने के कारण मार्ग आवागमन हेतु बाधित हो गया था। उक्त मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कर दिया गया है, सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड सहित भीमबली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षित रुके यात्रियों का आवागमन करा दिया गया है।

    खबरें और भी