केदारनाथ यात्रा में मुंबई के यात्री को लगी चोट, रेस्क्यू टीम ने बचाया
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा हेलिपैड के पास मुंबई के एक यात्री के घायल होने पर डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा हेलिपैड के समीप एक यात्री के घायल होने पर डीडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि गौरीकुण्ड से पैदल केदारनाथ जा रहे एक यात्री पोल नंबर 81 के पास अचानक चक्कर आने से रास्ते पर गिर गए। हादसे में यात्री के सिर और नाक पर चोट लग गई।
प्राथमिक उपचार कर यात्री की स्थिति सामान्य बताई
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम गौरीकुण्ड मौके पर पहुंची और घायल यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित एमआरपी गौरीकुण्ड पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर यात्री की स्थिति सामान्य बताई। घायल यात्री की पहचान 63 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र मातादीन स्वामी निवासी भायंदर, मुम्बई के रूप में हुई है।