Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड : CBI जांच की मांग को पूर्व मंत्री हरक के नेतृत्व में गरजे कांग्रेसी, निकाला जुलूस

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 08:02 PM (IST)

    अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआइपी की भूमिका की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टि ...और पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद टिहरी के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन  किया।

    अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद टिहरी के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।

    HighLights

    1. पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने सीबीआई जांच की मांग की।

    2. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिहरी में जोरदार प्रदर्शन, जुलूस निकाले।

    3. भाजपा सरकार पर वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया गया।

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी : अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआइपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद टिहरी के विभिन्न स्थानों पर जुलूस, कैंडल मार्च आदि निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

    शनिवार सुबह नरेंद्रनगर में कार्यकर्ताओं के साथ सरकार का पुतला दहन किया। वहीं, दोपहर बाद घनसाली बाजार में जनसभा को संबोधित करते जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    जबकि देर शाम को जिला मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज किया गया। कांग्रेस ने मामले में वीआइपी की पहचान के लिए सीबीआइ जांच की मांग की।

    Congress Protest 1

    शनिवार को अंकिता हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नेतृत्व में नरेंद्रनगर बाजार में जुलूस निकाला।

    प्रदर्शनकारियों ने हाथों में अंकिता का चित्र थामकर भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही थाना नरेंद्रनगर तिराहे से शुरू होकर पंत चौराहा, मुख्य बाजार, नंदी बैल, तहसील भवन तिराहे से होते हुए वापस नंदी बैल तक जुलूस निकाला और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन किया।

    यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार पर बहू-बेटियों की इज्जत मिट्टी में मिलाने, भ्रष्टाचार को चरम पर बढ़ाने, परीक्षाओं में धांधली कराने, माफियाओं को आगे बढ़ाने और गरीब व मेहनतकशों को सताने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

    harak singh

    इसी सरकार का एक पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उनकी महिला मित्र उर्मिला सनावर की बातचीत के आडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिया जा रहा है। कहा कि इस प्रकरण की सीबीआइ जांच अति आवश्यक है।

    खबरें और भी

    जब तक सरकार यह नहीं कराएगी, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी, विक्रम सिंह कैंतुरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

    उधर, दोपहर बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घनसाली बाजार में भी विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।

    इस दौरान घनसाली जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर घनसाली तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके घनसाली जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

    Candal march

    चिन्यालीसौड़ में निकाला कैंडल मार्च

    चिन्यालीसौड़: अंकिता हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने कहा कि निर्भया हत्याकांड के चलते कांग्रेस को सरकार गंवानी पड़ी, वहीं अब अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते भाजपा खत्म होगी।

    उन्होंने सरकार पर प्रकरण में नए खुलासों के बाद सामने आए तथाकथित वीआइपी को बचाए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर जसवीर सिंह चौहान, श्रीपाल पंवार, कृष्ण नौटियाल, नवीन भंडारी, सुधीश पंवार, कविता भंडारी, अमित रमोला आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बोले- सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है वायरल वीडियो

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर के गैर जमानती वारंट जारी, सुरेश राठौर को एक और नोटिस