बदरीनाथ हाईवे पर मौत को छूकर गुजरी कार: पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे 4 श्रद्धालु
देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक कार पर भारी बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार के अगले हिस्से पर बोल्डर गिरने से बदरीनाथ जा रहे ...और पढ़ें

बदरीनाथ राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। सुधि पाठक
HighLights
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा भारी बोल्डर
महादेव चट्टी के पास हुआ यह बड़ा हादसा
कार सवार चारों श्रद्धालु बाल-बाल बचे, सुरक्षित
संवाद सूत्र, देवप्रयाग (टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास एक कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि देहरादून के भानियावाला दुर्गा चौक क्षेत्र से चार लोग कार संख्या डीएल 2सी एपी 8560 से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची तभी पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर कार के आगे वाले हिस्से में आ गिरा। बोल्डर की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चारों युवक सुरक्षित बच गए, उन्हें कोई चोट नहीं आई।
कार में चालक रवि शंकर सैनी (43) पुत्र यशपाल सिंह निवासी 81 प्रेमपुर, खंजरपुर बाग गंगनहर हरिद्वार, रेनू सैनी (40), नेहल सैनी (17) और मंजूशा सैनी पत्नी विनय राणा निवासी मुंडिया खेडा, सत्तेनपुर राजपुतान गंगनहर रुड़की हरिद्वार सवार थे।
इस हादसे के बाद सहमे चारों लोगों ने बदरीनाथ जाने का विचार छोड़ दिया और घर लौटने का फैसला किया।
इसी दौरान उन्होंने बीमा कंपनी को घटना की जानकारी दी, जहां से उन्हें सबसे पहले पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। इसके बाद युवकों ने देवप्रयाग की बछेलीखाल पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी।
यह भी पढ़ें- पौड़ी हाईवे पर हादसा: दिल्ली से पहाड़ घूमने आए 3 दोस्तों की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौके पर मौत
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: चीन सीमा मार्ग पर पर्यटक वाहन पर गिरा बोल्डर, चालक समेत 2 लोगों की मौत