विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार दिन बाद भी नहीं खुल पाया चंबा-मसूरी मोटर मार्ग

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM (IST)

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर चार दिन बाद भी आवागमन के लिए सुचारु नहीं हो पाया है। इस क्षेत्र में सात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई टिहरी, [जेएनएन]: चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर चार दिन बाद भी आवागमन के लिए सुचारु नहीं हो पाया है। इस क्षेत्र में सात जनवरी को भारी हिमपात होने के कारण सड़क बंद हो गई थी जो अभी तक नहीं खुली।

वहीं क्षेत्र के कई गांवों में बिजली, पानी व संचार सेवा भी बाधित होने से क्षेत्र के अन्य हिस्सों से सपंर्क कटा हुआ है। हालांकि मार्ग से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी भी लगाई गई है लेकिन अभी तक मार्ग सुचारू नहीं हो पाया है।

पढ़ें-बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में खिली धूप

बीती सात जनवरी को पर्यटक स्थल धनोल्टी, कद्दूखाल, काणाताल आदि जगहों पर भारी हिमपात से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग बंद हो गया था। इस सड़क पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई, लेकिन अभी रास्ते साफ नहीं हो सके।

पढ़ें: केदारनाथ में जमी एक फीट बर्फ, माइनस नौ डिग्री पहुंचा तापमान

ऐसे में मजबूरी में लोगों को ऋषिकेश देहरादून होते हुए मसूरी जाना पड़ रहा है। बर्फबारी के चलते क्षेत्र के करीब चालीस गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली के अलावा क्षेत्र में संचार सेवा व कुछ जगहों पर पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रखी है।

पढ़ें: चार धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।