Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मकर संक्रांति पर देवप्रयाग व कोटेश्वर संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 15 Jan 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

    मकर संक्रांति पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने कोटेश्वर और देवप्रयाग संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही कोटेश्वर में सात दिवसीय पर्यटन मेला शुरू ह ...और पढ़ें

    मकर संक्रांति पर देवप्रयाग व कोटेश्वर संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
    मकर संक्रांति पर देवप्रयाग व कोटेश्वर संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    नई टिहरी, [जेएनएन]: मकर संक्रांति पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने कोटेश्वर और देवप्रयाग संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही कोटेश्वर में सात दिवसीय पर्यटन मेला शुरू हो गया है।

    सुबह से ही संगम स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। स्नान के बाद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना भी की। साथ ही दान कर पुण्य भी कमाया।

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट

    कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का उदघाटन गिरीश बंठवाण, प्रधान दिनेश उनियाल व लाल सिंह असवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मेले में दूर-दराज गांवों से ग्रामीण पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं ने भागीरथी में लगाई आस्था की डुबकी

    मेले में छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान व सुलेख के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके तहत 16 से 18 जनवरी तक वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी।

    नई टिहरी में भी मकर संक्रांति के पर्व पर लोग पूजा करने स्थानीय मंदिरों में पहुंचे। यहां त्रिदेव मंदिर, सत्येश्वर महादेव व नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी