विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर ब्लाक में 19 सितंबर को मनाया जाएगा महासू देवता का जागड़ा पर्व, तैयारियों में जुटे ग्रामीण; जानें महत्व

By Anurag uniyalEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 16 Sep 2023 02:12 PM (IST)

Jagda Festival जौनपुर ब्लाक में महासू देवता का जागड़ा पर्व 19 सितंबर को पट्टी लालूर के ग्राम बिरोड़ व म्याणी ...और पढ़ें

Jagda Festival: जौनपुर ब्लाक में महासू देवता का जगाड़ा पर्व 19 को सितंबर को आयोजित
Jagda Festival: जौनपुर ब्लाक में महासू देवता का जगाड़ा पर्व 19 को सितंबर को आयोजित

संवाद सूत्र, नैनबाग। Jagda Festival: जौनपुर ब्लाक में महासू देवता का जागड़ा पर्व 19 सितंबर को पट्टी लालूर के ग्राम बिरोड़ व म्याणी में आयोजित किया जाएगा। हर साल आयोजित होने वाले इस पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना है और ग्रामीण पर्व की तैयारी में जुट गए हैं।

जौनपुर ब्लाक अपनी लोक संस्कृति व पर्वों के लिए जाना जाता है। यहां पर छोटा-बड़ा जो भी पर्व होता है ग्रामीण धूमधाम से मनाते हैं। इन पर्वों पर जौनपुर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इन पर्वों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटती है।

19 सितंबर को मनाया जाएगा जागड़ा पर्व

19 सितंबर को ग्राम बिरोड़ व म्याणी में महासू देवता का जागड़ा पर्व मनाया जाएगा। सुबह करीब 9.30 बजे महासू देवता की डोली मंदिर से बाहर आने के बाद डोली को स्नान के लिए यमुना नदी नैनबाग ले जाया जाएगा। रात्रि को पकवान के साथ ग्रामीण जागड़ा पर्व मनाएंगे।

नेचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए GMVN शुरू करेगा बर्ड वाचिंग, निगम लेगा बर्ड वाचर्स की सुरक्षा का जिम्मा

महासू देवता के प्रति क्षेत्रवासियों की अटूट श्रद्धा

महासू देवता के प्रति क्षेत्रवासियों की अटूट श्रद्धा है आज भी किसी भी विवाद होने पर न्याय के लिए ग्रामीण महासू देवता के मंदिर में पहुंचते हैं। इस पर्व को दोनों गांव के ग्रामीण धूमधाम से मनाते हैं। गांव से बाहर रहने वाले लोग भी इस मौके पर गांव पहुंचते हैं और देवता के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं।

वर्षों से मनाया जा रहा है यह त्योहार

स्थानीय निवासी योगेश्वर प्रसाद नौटियाल व सोहन लाल डोभाल गा कहना है कि इस पर्व की तैयारी शुरू की है। वर्षों से ग्रामीण इस पर्व को मनाते आए हैं।

CM Dhami Birthday: उत्तराखंड मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर PM मोदी, गृह मंत्री शाह समेत अन्य राजनेताओं ने दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।