Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ताश के पत्तों की तरह ढहा मकान, टिहरी के कद्दूखाल में लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो आया सामने

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:58 PM (IST)

    मॉनसून की बारिश के बीच टिहरी गढ़वाल के कद्दूखाल में होटल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग के कारण एक पुराना मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। प्रशासन की तत ...और पढ़ें

    टिहरी जिले के सुरकंडा के पास कद्दूखाल में एक पुराना मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

    टिहरी जिले के सुरकंडा के पास कद्दूखाल में एक पुराना मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

    HighLights

    1. कद्दूखाल में पहाड़ी कटिंग से पुराना मकान ढहा

    2. प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला, जनहानि नहीं

    3. होटल निर्माण के लिए खुदाई बनी भूस्खलन का कारण

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश के साथ ही लैंडस्लाइड तबाही मचा रहा है। पहाड़ दरकने से जहां एक तरफ सड़कें बंद हैं, वहीं अब लोगों के घर-मकान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

    ताजा मामला टिहरी गढ़वाल जिले के सुरकंडा के पास कद्दूखाल से सामने आया है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए (चम्बा-मसूरी हाईवे) पर बुधवार शाम को देखते ही देखते एक पुराना मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

    जोखिम भरा निर्माण पड़ा भारी

    कद्दूखाल क्षेत्र में एक होटल निर्माण के लिए पहाड़ी की कटिंग की जा रही थी। बारिश के बीच इस रिस्की खुदाई के कारण अचानक पूरी पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे आ गिरा। पहाड़ी खिसकते ही उससे सटा एक पुराना खाली भवन पल भर में मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

    बाल-बाल बची कई जानें

    गनीमत यह रही कि जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने समय रहते खतरे को भांप लिया था। पहाड़ी खिसकने की आशंका को देखते हुए घटना से ठीक पहले 2 बड़े रेस्टोरेंट को खाली करा दिया गया था। मलबे की जद में आ रहे कई खोखे हटा दिए गए थे।

    मजदूरों की झुग्गियों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था। प्रशासन की इसी तत्परता के चलते एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

    अलर्ट पर प्रशासन

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि पहाड़ी खिसकने की आशंका को देखते हुए घटना से पहले ही खतरे की जद में आ रहे दो रेस्टोरेंट, कुछ खोखों और मजदूरों की झुग्गियों को खाली करा लिया गया था।

    इससे किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना एक व्यक्ति की ओर से होटल निर्माण कार्य के लिए कराई जा रही खुदाई के कारण हुई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

    खबरें और भी

    साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- भूस्खलन के बाद 7 गांवों से कटा संपर्क, जमींदोज होने की कगार पर 50 आशियाने; हिमाचल में जिंदगियों पर मंडराया खतरा

    यह भी पढ़ें- चीन में भूस्खलन से 21 की मौत, बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में घुसे 800 से ज्यादा सांप