Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी केतन हत्याकांड: मृतक और दोस्त पर दुष्कर्म का मुकदमा

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:54 AM (IST)

    केतन हत्याकांड में मृतक केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आद ...और पढ़ें

    केतन लाल l फाइल दिवाकर डिमरी।

    केतन लाल l फाइल दिवाकर डिमरी।

    HighLights

    1. केतन हत्याकांड में मृतक केतन लाल पर दुष्कर्म का आरोप

    2. दोस्त दिवाकर डिमरी पर भी पॉक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा

    3. हाईकोर्ट के आदेश पर मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई

    संवाद सहयोगी, नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र में केतन हत्याकांड में मृतक केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किए गए किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने और उसकी मां की तहरीर पर की गई है। मामले की जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हेमलता का कहना है कि जांच तेज कर दी गई है।

    अग्रिम विवेचना के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। सात जून के टिहरी जिले में अनुसूचित जाति के केतन लाल की सवर्ण जाति की किशोरी से दोस्ती के कारण पीटकर हत्या का मामला सामने आया था।

    दिवाकर डिमरी ने फोन कर घर बुलाया था

    आरोप है कि किशोरी के स्वजन ने केतन और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी को फोन कर घर बुलाया था। इस मामले में लंबगांव थाने में हत्या, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी के पिता, दादा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी

    इस मामले में किशोरी की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। थानाध्यक्ष डीपी काला ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खीरगंगा का बढ़ा जलस्तर, धराली में फिर मंडराया आपदा का खतरा! लगातार बारिश से भूस्खलन

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून का कहर: यमुनोत्री हाईवे बंद, आज पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

    पुलिस ने दी जानकारी

    सीओ टिहरी चंद्रमोहन सिंह उन्होंने कहा कि मां की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।