Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एलपीजी गैस संकट: टिहरी में शादियों के कार्ड लेकर जनता दरबार में पहुंचे ग्राम प्रधान

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:43 PM (IST)

    नई टिहरी के लामकांडे गांव के प्रधान दिनेश सिंह रावत जनता दरबार में अप्रैल-मई में होने वाली नौ शादियों के लिए एलपीजी सिलिंडरों की कमी का मुद्दा लेकर पह ...और पढ़ें

    कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनशिकायतें सुनतीं डीएम नितिका खंडेलवाल। सूचना विभाग

    कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनशिकायतें सुनतीं डीएम नितिका खंडेलवाल। सूचना विभाग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में एक ग्राम प्रधान अपने गांव में होने वाली शादियों के कार्ड और पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गए।

    प्रधान ने गुहार लगाई कि उनके गांव में अप्रैल-मई में नौ शादियां हैं। लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण मेहमानों की संख्या को सीमित करने के साथ ही खाने के मेन्यू में भी कटौती करनी पड़ रही है।

    सोमवार को आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विकासखंड जौनपुर की ग्राम पंचायत लामकांडे के प्रधान दिनेश सिंह रावत ने बताया कि उनके गांव में अप्रैल-मई में नौ परिवारों में शादियां तय हैं।

    लेकिन गैस सिलिंडर की कमी के चलते इन परिवारों को शादी के लिए बनने वाले पकवान और मिठाइयों की चिंता सता रही है।

    प्रधान ने बताया कि गांव के राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, उत्तम सिंह, गोविंद सिंह, वीर सिंह, हरि सिंह, बसंत सिंह, चरण सिंह और सूरत सिंह के घरों में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। ऐसे में एलपीजी की कमी उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है।

    ग्राम प्रधान ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से मांग की है कि शादी वाले प्रत्येक परिवार को कम से कम चार गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

    सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार जनपद को शादियों के लिए एक दिन में 18 एलपीजी सिलिंडर का ही कोटा मिला है। एक दिन में जनपद में जितनी शादियां होंगी, उसी के अनुसार शादियों में सिलिंडर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। जनपद में एक दिन में यदि नौ शादियां हो रही हैं तो प्रत्येक समारोह के लिए दो-दो सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
    - मनोज कुमार डोभाल, जिला पूर्ति अधिकारी, टिहरी

    यह भी पढ़ें- विवाह समारोहों में गैस सिलिंडर के लिए अब देना होगा शपथ पत्र, देहरादून प्रशासन का नया नियम

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में इंडेन गैस एजेंसी ज्ञानसू की आपूर्ति पर लगी रोक, गहराया LPG सिलिंडर संकट