उत्तरकाशी में इंडेन गैस एजेंसी ज्ञानसू की आपूर्ति पर लगी रोक, गहराया LPG सिलिंडर संकट
ज्ञानसू स्थित इंडेन गैस एजेंसी की आपूर्ति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने रोक दी है। एजेंसी नियमों का पालन किए बिना बिना बुकिंग गैस सिलिंडर ...और पढ़ें

उत्तरकाशी में गहराया एलपीजी गैस सिलिंडरों का संकट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। ज्ञानसू स्थित इंडेन गैस एजेंसी की आपूर्ति पर रोक लग गई है।
एजेंसी के नियमों का अनुपालन किए बगैर बिना बुकिंग भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित करने पर इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) ने एजेंसी की आपूर्ति को अस्थायी रुप से रोक दिया है।
इस कारण यहां दो दिनों से एलपीजी गैस लेकर कोई ट्रक नहीं पहुंचा है। जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो गैस संकट गहरा सकता है।
यहां 11 मार्च से एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति चरमराई हुई है, जिस पर गैस एजेंसियों से नियमों का सख्ती से अनुपालन करते हुए बुकिंग पर ही गैस वितरण के सख्त निर्देश दिए गए थे।
लेकिन एजेंसी ने कतार में खड़े होने वाले बिना बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर वितरित किया। इसका असर ये हुआ है कि यहां एजेंसी का स्टाक माइनस नहीं हो पाया।
एजेंसी ने मार्च माह में आपूर्ति चरमराने के बाद करीब चार से पांच हजार सिलिंडर वितरित किए हैं। इनमें से आधे से भी ज्यादा बिना बुकिंग वालों को दिए गए।
इस कारण अब एजेंसी को नए लाट नहीं मिल पा रहे हैं। एजेंसी की प्रबंधक रेणुका उनियाल ने बताया कि प्रति माह उन्हें 40 लाट मिलते थे। मार्च माह में मात्र 29 मिले।
इस माह अब तक मात्र तीन लाट ही आए हैं। जल्द लाट नहीं मिले तो गैस वितरण प्रभावित होगा। बताया कि इससे जिन उपभोक्ताओं को टोकन दिया गया है, उन्हें भी गैस उपलब्ध कराने में परेशानी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: घर में LPG गैस सिलिंडर पहुंचा नहीं, फोन पर आ गया डिलीवरी का मैसेज
यह भी पढ़ें- देहरादून: हीरा गैस सर्विस पर बड़ी कार्रवाई, 14 हजार कनेक्शन हुए ट्रांसफर