विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी के नैनबाग के पास बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 13 Jul 2017 02:47 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jul 2017 06:51 PM (IST)

देहरादून से पुरोला जा रही रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ...और पढ़ें

टिहरी के नैनबाग के पास बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
टिहरी के नैनबाग के पास बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

टिहरी, [जेएनएन]: देहरादून से पुरोला जा रही रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा नैनबाग के पास दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग सारीगाड के पास हुआ। 

सुबह बर्नीगाड की ओर सडक पर पैदल जा रहे 80 वर्षीय सब्बल सिह निवासी पिपियारा बर्नीगाड ने नौगांव जाने के लिए रोडवेज की बस रोकी। जैसे ही वह बस में चढ़ने लगे, तभी चालक ने बस चला दी। इस पर संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और बस का टायर उनके ऊपर चढ़ गया। 

हादसे में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी नौगांव लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सीज कर दिया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें: टिहरी में भागीरथी नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

यह भी पढ़ें: बस में चढ़ने के दौरान पहिये के नीचे कुचलने से वृद्ध की मौत 

यह भी पढ़ें: मैक्स वाहन नदी में समाया दो की मौत, चार लोग लापता 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।